बेनीगंज/हरदोई। कोथावा के अहिरावा गांव मे बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई।जिससे खेत मे ख़डी गेहूं की दो बीघे की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना में 20 हजार रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
कोथावा के अहिरावा निवासी सुरेश कुमार तिवारी का खेत अहिरावा गांव के उत्तरी चोर पर 22 बीघे का स्थिति है।उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी। बुधवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इससे उनकी दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
तहसीलदार अंकित तिवारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराते हुए जल्द ही पीड़ित को सहायता राशि दिलवाई जायेगी।




















































































































































































































































































































































































































































