राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
रानीखेड़ा। बाबा नीम करोली संत सेवा शिव आश्रम रानीखेड़ा धाम में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ में तीसरे दिन अरणी मंथन किया गया। यह मंथन विद्वान आचार्य पंडित रामहरि पाठक ने संपन्न कराया। अरणी मंथन से हवनकुंड में अग्नि देवता को प्रकट किया गया।
इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इस दौरान परम पूज्य संत बच्चा बाबा जी महाराज की धर्मपत्नी वीणा सिंह समेत तमाम आचार्य मौजूद रहे। बताते चलें कि अरणी मंथन यज्ञ आहूत करने के लिए अग्नि जलाने की एक वैदिक पद्घति है। जिसमें पीपल की लकड़ी से आग उत्पन्न की जाती है। इस यज्ञ के दौरान दूर-दराज से तमाम भक्त अपनी मन्नत मांगने के लिए पहुंचे। सवायचपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भी यज्ञशाला पहुंचे और पूज्य बच्चा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। रानीखेड़ा ट्रस्ट धाम के प्रबंधक युवा मनमोहन सिंह राठौर के अलावा ज्ञानेश श्रीवास्तव और राज कल्याण ठाकुर भी यहां पर अपनी सेवा दे रहे हैं। बताते चलें कि यह यज्ञ 12 अक्टूबर तक चलेगा।