आबकारी टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही स्पिरिट पकड़ी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। आबकारी टीम ने दबिश देकर टैंकर में अवैध रूप से ले जाई जा रही स्पिरिट पकड़ ली। टीम ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने एक अन्य स्थान पर दबिश देकर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद करने के साथ ही एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। 


जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को टैेंकर के जरिए अवैध तरीके से स्पिरिट लाने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने आबकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीशंकर बाजपेई, अभिषेक सिंह, कौशलेंद्र रावत व सुभाष चंद्र के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। टीमों ने आशियाना क्षेत्र में सेक्टर ओ मानसरोवर एरिया में घेराबंदी करके एक टैंकर, एक पिकअप एवं दो पहिया वाहनों को रोक लिया। टीम ने करीब दस ड्रमों से 13000 लीटर स्पिरिट बरामद कर ली। टीम ने मौके से आजमगढ़ जिले के ग्राम रतनपुर निवासी आदर्श सिंह, उन्नाव के ग्राम सादिकपुर निवासी मुंशीलाल, गांधीनगर शुक्लागंज निवासी रामकुमार शर्मा व देवांश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आबकारी निरीक्षक शिखर मल, अखिल कुमार गुप्ता व अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लूनगर डगरिया में दबिश दी। यहां से टीम ने 11 ड्रमों से लगभग 2080 लीटर स्प्रिट व छह ड्रमों से लगभग 880 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया। यहां से टीम ने थाना मडिय़ांव निवासी कल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button