राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
गोला गोकर्णनाथ खीरी। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात करते है। उसी क्रम में आज 113 वें मन की बात के कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अपने बूथ 206 कार्यकर्ताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने आज मन की बात के 113 वें कार्यक्रम में चन्द्रयान 3 की सफलता के एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी।
1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलने वाले पोषण अभियान की ओर ध्यान आकर्षित किया। श्रवण पूर्णिमा को रक्षाबंधन के दिन संस्कृत दिवस की बधाई दी। फिट इंडिया के लिए योग अपनाने को कहा। एक पेड माँ के नाम अभियान, पैरा ओलंपिक के खिलाडिय़ों को शुभकामना देने के साथ ही रिसाइक्लिंग पर मन की बात मे जिक्र किया।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी राजीव कौशल, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद स्वर्णकार, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, मण्डल महामंत्री बाँकेगंज विक्रम राज, शक्ति केन्द्र संयोजक सुनील मिश्रा, बूथ अध्यक्ष प्रदीप खतौलिया, मनोज बाथम, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विजय मिश्रा, अरविंद मिश्रा ,सोनू त्रिवेदी,रजत गुप्ता ,जीतू वर्मा,काके सहगल, लवकुश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।