राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोर्ई। शौंच के लिए जा रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना दो मनचलों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जमकर धुन दिया। बाद में उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामला शाहजहांपुर जिले के थाना मंझिला क्षेत्र के ग्राम टूरमुकी का है। बताते हैं कि गांव में आए दो युवक शराब लेने के लिए ग्राम टेडवा चतुर्भुज जा रहे थे। रास्ते में कुछ महिलाएं शौंच के लिए जा रहीं थी। आरोप है कि दोनों मनचलों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो दोनों को दबोच लिया। फिर दोनों मनचलों के हाथ बांधने के बाद उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का मेडिकल कराया गया है।