राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
झारखंड। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हजारीबाग, झारखंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से की गई गारंटियों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कर्नाटक में जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
खरगे ने बताया कि गरीबों की मदद के लिए 52 हजार करोड़ रुपए की योजना बनाई गई। जिसमें अब तक 24,017 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। गृहज्योति योजना के लिए 9,657 करोड़ रुपए आवंटित किए गए, जिसमें से 5,164 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। महिलाओं के लिए फ्री बस सुविधा देने वाली शक्ति स्कीम के तहत 5,015 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जिसमें से 2,709 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गृहलक्ष्मी योजना के तहत महिला मुखियाओं को हर महीने 2,000 रुपए दिए जा रहे हैं। अन्न भाग्य योजना के लिए 8,080 करोड़ रुपए का बजट था, जिसमें 2,582 करोड़ रुपए खर्च किए गए। युवा निधि योजना के लिए 650 करोड़ रुपए के बजट में से 108 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। खरगे ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती, जो कहती है, वह निभाती है।











































































































































































































































































































































































































































