राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोई। जलाभिषेक के लिए जल लेने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में बज रहे डीजे पर करंट उतर आया। जिससे आठ कांवड़ियें झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दो को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
हरदोई के कछोना थाना क्षेत्र के ग्राम खजोहना से हर साल कांवड़िये गंगा से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसी के तहत सोमवार को कुछ कांवड़ियें पिकअप से मेंहदी घाट गंगा तट पर स्नान करने गए थे। इसके बाद सभी जल लेने जा रहे थे। इस बीच डीजे पर लगा लोहे की राड हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। जिससे डीजे पर करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से आठ कांवड़िये झुलस गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कांवड़िये घायलों को लेकर सीएचसी भागे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जहां से दो कांवड़ियों को बाहर रेफर कर दिया गया। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराय जा रहा है।



























































