• January 10, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

अयोध्या: महर्षि महेश योगी जी की 108वीं जयन्ती का आयोजन अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन प्रांगण में 10 से 12 जनवरी 2025 तक धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


महर्षि महेश योगी जी, जो कि भारत के महान वैज्ञानिक संत माने जाते हैं, ने भावातीत ध्यान योग की सरल तकनीक से लाखों लोगों को लाभान्वित किया। उनकी प्रेरणा से स्थापित महर्षि संस्थाओं द्वारा वैश्विक स्तर पर शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रचार किया गया है। महर्षि जी ने अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया था, जिसका उद्देश्य रामायण के ज्ञान और शिक्षा को पूरी दुनिया तक पहुंचाना है।

यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को सहेजने के लिए समर्पित है। इसके विभिन्न भवनों के नाम रामायण के पात्रों पर आधारित होंगे, जैसे रघुकुल भवन, वशिष्ठ भवन, और हनुमंत निवास।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध मानस प्रवचनकर्ता डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “अपने-अपने राम” कथा का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *