पंचायती राज व नगर विकास विभाग नई जन सुनवाई व्यवस्था से जुड़ें

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। जन सुनवाई की नई पर्ची व्यवस्था के तहत मंगलवार से जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सभी अधिशाषी अधिकारी भी जुड़ेंगे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 10 बजे से 12 बजे तक जन सुनवाई के लिए अवश्य बैठें। 


यदि किसी के पास एक से अधिक नगर निकाय हो तो सुनवाई के लिए दिन निर्धारित कर लिए जाएं। अधिशाषी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय से जुडेंग़े। शिकायत को निर्धारित सॉफ्टवेयर पर फीड किया जाये तथा शिकायत क्रमांक को पर्ची पर भी लिखा जाये। यह पर्ची शिकायतकर्ता के पास प्रमाण के रूप में होगी। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से ही सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने सभी को सॉफ्टवेयर के संबंध में प्रशिक्षण दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button