• October 6, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। पत्नी से विवाद होने पर नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।


घटना कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के बासित नगर की है। स्थानीय निवासी कमरूद्दीन की शादी आठ महीने पहले हुई थी। बताते हैं कि निकाह के बाद से ही कमरुद्दीन का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। बताते हैं कि शनिवार को विवाद होने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। उसने अपनी शर्ट से फांसी लगा ली थी। स्थानीय लोगों ने जब शव लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *