रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। उनके आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन जैसे ही पुतिन का विशेष विमान दिल्ली में उतरा, लोगों का ध्यान उनके साथ आए डेलिगेशन से ज्यादा विमान पर लिखे एक शब्द पर टिक गया- जो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।

पुतिन के विमान पर लिखा क्या है?

रूसी राष्ट्रपति जिस विशेष विमान से भारत आए हैं, वह इल्यूशिन IL-96 मॉडल है, जो उनके आधिकारिक बेड़े का मुख्य विमान माना जाता है। इस विमान पर लाल मोटे अक्षरों में “Россия” लिखा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह शब्द सिरिलिक वर्णमाला में लिखा जाता है और इसका अर्थ है- “रूस”।

पहले भी हो चुकी है चर्चा

अलास्का दौरे के समय भी पुतिन के विमान पर लिखे इसी शब्द पर खूब बहस हुई थी। उस समय माना जा रहा था कि यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कोशिश हो सकती है। उस यात्रा में भी इसी IL-96 विमान का उपयोग किया गया था, जिसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान से विशेषज्ञों ने की थी।

भारत में भी विमान पर दिखा वही निशान

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पुतिन के विमान पर “Россия” शब्द साफ नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसके अर्थ और महत्व को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया और सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। वे इस समय भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां कई अहम बैठकों और समझौतों की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *