• December 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ : सीतापुर भाजपा नगर दो के द्वारा शहर के मुंशीगंज व बटसगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पंजलि अर्पित की। इस दौरान अनीत मिश्रा ने कहा कि बाजपेयी जी कट्टर हिंदुत्ववादी होने के बावजूद उनका मानना था कि देश सभी का है और पार्टी भारत को एकजुट और मजबूत रखना चाहती है।

 विजय कुमार शुक्ला ने कहा  अटल जी राजनीति के क्षितिज पर अजात शत्रु बने रहे, जिनकी भाषणों को विपक्षी भी ध्यान से सुनते थे। इस दौरान मुख्य रूप से विजय शुक्ल, अनीत मिश्रा, बबिता गुप्ता, विनोद त्रिपाठी, आशुतोष दीक्षित, सभासद किशोरी लाल कश्यप,आकाश राय, डॉ विकाश जैन, सत्यम बाजपेयी, प्रदीप श्रीवास्तव, ललित मोहन शुक्ल, सर्वेश निषाद, पंकज अवस्थी, मनीष पाण्डेय, शशिकांति तिवारी, उर्मिला राजवंशी, रूपा राजवंशी, प्रेम नारायण शुक्ल, सत्यम त्रिवेदी, आदि कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *