• September 30, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

आजमगढ़। शहर में अंतर्राष्ट्रीय संगम भारत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी डॉॅ. सरिता बुधू ने किया। दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से भोजपुरी भाषा को अलग पहचान मिल रही है। 


जबकि डॉॅ. सरिता बुधू ने कहा कि आजमगढ़ में भोजपुरिया समाज का हमारे बीच आना सफल हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर हो रहे अंतराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की पहचान पूरी दुनिया में है। इस भव्य कार्यक्रम में आज कई देशों से आए लोगों ने हिस्सा लेकर साबित कर दिया है कि अब भोजपुरी भाषा पुरी दुनियां में अपनी पहचान बना रही है।  सम्मान समारोह में प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश द्वारा संपादित पुस्तक गौरवशाली पूर्वांचल का विमोचन किया गया। इस मौके पर आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण, भोजपुरी संस्थान की निदेशक डॉ.सरिता बुधू, पूर्व सांसद,भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिभूषण प्रशांत, त्रिनिडाड और टोबैगो के सचिव द्वितीय,डॉ. शिवकुमार निगम, दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष लाल बिहारी ठाकुर, नेपाल के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार पूजा बहार, मॉरीशस से प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर हीरालाल, अंडमान निकोबार भोजपुरी समाज से अशोक शर्मा और कवयित्री उषा शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *