राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बांदा। मिशन शक्ति-5 के तहत पुलिस कर्मियों ने रैली निकालकर आधी आबादी को जागरुक किया। साथ ही कार्यशाला में विभिन्न कानूनन व योजनाओं के बारें में जानकारी दी गर्ई।
मिशन शक्ति-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें डीआईजी अजय कुमार सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल ने आयोजित शक्ति कार्यशाला में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने में महिला बीट आरक्षियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वह स्कूल-कालेज व सार्वजनिक जगहों पर गोष्ठी करके महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करती हैं। इस अभियान के तहत आगे भी सभी को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली ने स्कूल-कालेज, बाजार व धार्मिक स्थलों पर जाकर जागरुक करने के साथ ही कानून की जानकारी दी।