• October 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई। भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें हरदोई जिले के दो पदाधिकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 


पीडब्लूडी कालोनी हरदोई निवासी राजीव सिंह को भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल का राष्टï्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि बिलग्राम चुंगी लक्ष्मी पुरवा निवासी अशोक कुमार अग्निहोत्री को हरदोई जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


 दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संगठन के हित के लिए कार्य करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *