राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
गाजियाबाद। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शनिवार को सपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया लेकिन उन पर शब्दों के जमकर कटाक्ष किए।
कहा कि व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। हमारे यहां कहा जाता है कि जो जितना बड़ा संत होता है वह उतना की कम बोलता है। लेकिन यहां पर तो बिल्कुल उल्टा हो रहा है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, उससे उनकी योग्यता पर भी सवाल उठते हैं। सरकार के लोग संतों के बीच ही झगड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने अपने ऊपर दर्ज सही मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। अब इनकाउंटर करने वालों का काउंट डाउन शुरू हो गया है।











































































































































































































































































































































































































































