• December 19, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने आज ब्लाक शाहाबाद के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आर.आर.सी. सेन्टर सिकन्दरपुर नरकतरा, मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र सिकन्दरपुर नरकतरा, अस्थायी गौ आश्रय स्थल सिकन्दरपुर और विकास खण्ड कार्यालय शाहाबाद शामिल थे। आंगनवाड़ी केन्द्र पर व्यवस्था सही पाई गई, जिसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव सिकन्दरपुर नरकतरा की सराहना की गई। वहीं, आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन तत्काल शुरू करने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।



गौशाला में 181 गौवंश संरक्षित पाए गए, लेकिन शत-प्रतिशत ईयर टैकिंग न होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही बीमार, वृद्ध और नवजात पशुओं को पृथक रखने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक में एन.आर.एल.एम. की खराब प्रगति पर मिशन प्रबंधक राम सिंह वर्मा, चन्दन कुमार उपाध्याय और उपेन्द्र सिंह को चेतावनी दी गई कि अगर शत-प्रतिशत डिमांड प्रेषित नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान सिकन्दरपुर नरकतरा, सचिव सिकन्दरपुर नरकतरा, सहायक विकास अधिकारी पं. जितेन्द्र सिंह और अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *