राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
सीतापुर। राष्ट्रीय सेवा परिषद द्वारा शहर के नवीन चैक इलासिया ग्रांट में शिक्षाविद व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अम्बरीश दीक्षित व जिला महासचिव विजय शुक्ला ने किया।
जयंती समारोह मे सभी पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके उपरांत कवि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय, राष्ट्रीय महासचिव शिव बालक त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय शुक्ला ने शिक्षा विद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अंत मे जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, डॉ. शांति स्वरूप रस्तोगी, उप सचिव डॉ. विकास जैन, जिला मंत्री विनोद त्रिपाठी सभासद किशोरी लाल कश्यप व जगदम्बा प्रसाद दीक्षित आदि उपस्थित रहे।