• September 17, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पिहानी नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने सुभाष पार्क पर जाकर सफाई की। साथ ही सभी को साफ-सफाई के महत्व के बारें में बताया।


अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैै। बीमारियों से बचने के लिए सभी को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी नगरवासियों से भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर आदर्श गोपाल अवस्थी, संजय कुश्वाहा, अरुण अग्निहोत्री, रमाकांत सक्सेना, अमित जोशी, अश्विनी बाजपेई और अरूण गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *