राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
माधौगंज हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने सुयश गुप्ता को नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया। कमल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रतीक गुप्ता को महामंत्री, धींद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गौरव तिवारी, निखिल ओमर, शिवम ओमर और साकेत गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जबकि अनुभव गुप्ता व ईशू गुप्ता को मंत्री, प्रमोद सोनी, मोहम्मद रईस, राजीव गुप्ता व शुभम सोनी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। जबकि मयंक गुप्ता, आरिफ खान, प्रमोद गुप्ता व क्षितिज गुप्ता को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक मंच पर आना होगा। अगर व्यापारी एकजुट नहीं होंगे तो उनका उत्पीडऩ भी बंद नहीं होगा। वहीं व्यापारियों ने सिंह द्वार से सदर बाजार होते हुए रेलवे क्रासिंग तक सड़क पर होने वाले जलभराव का मुद्दा भी उठाया। साथ ही व्यापारियों ने अतिक्रमण न फैलाने की भी बात कही। निर्णय लिया गया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द जिम्मेदारों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर विभु गुप्ता, भरत पांडेय, अभय शंकर शुक्ला, उपेंद्र श्रीवास्तव व मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।