राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

नैमिषारण्य-सीतापुर। पित्र विसर्जनी अमावस्या के मौके पर 88 हजार ऋषियों की  तपस्थली नैमिषारण्य में हजारों भक्त पहुंचे। 


यहां पर स्नान-दान कर उन्होंने अपने पित्रों का विसर्जन किया। पित्र विसर्जनी अमावस्या पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या  नैमिषारण्य के आदि शक्ति मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ व गोमती तट राजघाट पर  श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। गोमती तट के पुजारी ने आज के दिन जो भी व्यक्ति  गंगा गोमती मेंं स्नान करता है उसका क्या फल मिलता है, इस संबंध में जानकारी दी। मां आदिगंगा गोमती ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित ने 51 ब्राह्मïणों को पित्र पक्ष अमावस्या पर भोज कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *