• September 22, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद। उमरिया कैथानी गांव में आई बाढ़ के बाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी क्षेत्र में पहुंची। बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही हरसंभव मद्द का आश्वासन दिया। उनकी मौजूदगी में दवाओं का वितरण किया गया। 



पिछले कुछ दिनों गर्रा नदी उफान पर चल रहीं हैं। जिस कारण बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरिया कैथानी के अंदर भी बाढ़ का पानी कहर बरपा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद रजनी तिवारी अधिकारियों के साथ गांव पहुंची और मुआयना किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूछीं। राहत किट के संबंध में जानकारी की। आश्वासन दिया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ हैं और हर संभव मद्द की जाएगी। उन्होंने तहसील, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों पर बराबर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दीक्षा जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अखिलेश गौतम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुमंत कुमार, नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, जिला पंचायत सदस्य लाला राम राजपूत, उदन लाल राजपूत, राम अवतार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *