राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्र्क।
माधौगंज-हरदोर्ई। शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया। नन्हें-मुन्नों से सम्मान पाकर शिक्षक गदगद हो गए।
कस्बे के फूलमती मां सरस्स्ती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरूओं की महिमा का बखान किया। बच्चों के बेहतर भविष्य में शिक्षिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। बाद में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। अंत में सेवानिवृृत्त लज्जावती को प्रधानाचार्य सतीश मिश्र ने सम्मानित किया। इस मौके पर दीपेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर, शिवांशी, नैंसी तिवारी व प्रगति सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा श्री नरपति सिंह इंटर कालेज, एनडीआरएन विद्यालय, एमएस पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































