उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति की नई उड़ान!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य को साकार करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने स्पष्ट किया कि अब हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय निरीक्षण को गंभीरता से लिया जाए, नामांकन अभियान चलाकर हर विद्यार्थी को माध्यमिक शिक्षा से जोड़ा जाए और कक्षा-8 के बाद कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

राजकीय स्कूलों की खाली भूमि का उपयोग अब खेल मैदान, डिजिटल लाइब्रेरी, वेधशाला और कौशल विकास केंद्र जैसे नवाचार के लिए होगा। प्रदेश के 101 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, 578 में ICT लैब, 635 में व्यावसायिक शिक्षा और 1236 में स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी हैं। विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और स्किल हब की स्थापना से छात्रों को न केवल शिक्षा, बल्कि रोजगार की दिशा में भी मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव है और अधिकारी इसे मिशन मानकर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button