स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्रों ने ‘अभिरक्षम्’ नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : अर्थ डे के खास मौके पर गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्रों ने लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में ‘अभिरक्षम्’ नामक एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पर्यावरण संरक्षण का गूंजता संदेश दिया। यह आयोजन चिंतन एनवायरमेंटल रिसर्च, एक्शन ग्रुप और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत यह नाटक न केवल दर्शकों को भावुक कर गया, बल्कि उन्हें धरती को बचाने के लिए जागरूक और सक्रिय होने की प्रेरणा भी दी। छात्रों ने अपने प्रभावशाली संवादों और अभिनय के माध्यम से यह दिखाया कि यदि आज नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी पर जीवन संकट में पड़ सकता है।

विद्यालय की निदेशिका सरिता जायसवाल और प्रधानाचार्या अनुपम सिंह ने छात्रों के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “स्कॉलर्स होम सदैव से ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता आया है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों में चेतना जागृत करते हैं, बल्कि उन्हें एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर भी करते हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने छात्रों की प्रस्तुति को सराहा और पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button