जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे: पवन सिंह चौहान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क महोबा : जनपद महोबा के विश्वेश्वर सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व एस.आर. ग्रुप लखनऊ के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने हमीरपुर के विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में जनपद के विकास कार्यों की प्रगति, प्राथमिकता योजनाओं के क्रियान्वयन और आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अहम बैठक में विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह (रिशू), जितेन्द्र सिंह सेंगर, विधायक राकेश गोस्वामी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा सहित सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

पवन सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि विकास में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। बैठक से अधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button