
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली झलक सामने आ गई है। जिसके बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।बॉलीवुड के एनर्जी स्टार माने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने अपने फैंस के लिए एक बड़ा गिफ्ट दिया है। रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। ये रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा है। इस टीजर में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में नजर आए हैं। टीजर में उनके लुक से लेकर उनका एक्शन तक काफी धांसू लग रहा है। टीजर सामने आने के बाद फैंस रणवीर की इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।
टीजर में दिखी फिल्म की बाकी कास्ट की झलक
2 मिनट 39 सेकंड के टीजर की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। टीजर में ये पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की कहानी है। जिसमें संभवत: रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के भी लुक नजर आए हैं।
माधवन और अक्षय खन्ना ने किया प्रभावित
टीजर में रणवीर सिंह के दमदार अंदाज के अलावा अगर किसी ने अपने लुक से चौंकाया है, तो वो आर माधवन का लुक है। टीजर में माधवन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वो कोट-पैंट पहने और गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी हद तक एनएसए अजीत डोभाल के लुक से मिलता हुआ लगता है। इसके अलावा टीजर में अक्षय खन्ना का लुक भी काफी दमदार लगा है। ‘छावा’ में औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने लुक में काफी प्रभावित कर रहे हैं।
नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
‘धुरंधर’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में यामी गौतम के भी होने की संभावना है।
शूटिंग से सामने आए थे रणवीर के कई वीडियो
‘धुरंधर’ को लेकर रणवीर पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बने हुए हैं। शूटिंग से उनके कई वीडियो भी सामने आए थे। जिनमें रणवीर सिंह बड़े बालों और तगड़ी बॉडी वाले लुक में दिखे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस रणवीर के इस लुक के लिए काफी उत्साहित थे।