Fire service conducts mock drill on disaster response
  • February 12, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों को सजग एवं प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी फायर सर्विस भंवर सिंह एवं एस के गौतम कॉन्स्टेबल द्वारा आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। ठोस तरल एवं गैस प्रत्येक प्रकार से लगने वाली आग को बुझाने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाए जाते हैं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए। विशेष रूप से गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या-क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी विस्तार से दी गई। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने का प्रयास करें, गीले कपड़े का उपयोग करें तथा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।

                  प्रशिक्षण के अवसर पर अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को कम किया जा सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी को व्यवहार में उतारने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस के गौतम कॉन्स्टेबल फायर सर्विस, लिपिक जे बी सिंह, रामजी, प्रदीप, गौरव, दिनेश, शिवम् सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *