Devotees prayed to Lord Shiva and prayed for happiness, peace and prosperity.
  • February 15, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क उन्नाव : फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दिनभर जलाभिषेक और मंत्रोच्चारण कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विशेष रूप से आयूष ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसरों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। ऊगू सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति का अनुपम माहौल दिखाई दिया। स्थानीय पंडितों ने विधि-विधानपूर्वक पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता के साथ पर्व मनाते हुए अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर भक्तजन भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने घरों को लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *