राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : संसाधन केंद्र टड़ियावां पर 16 फरवरी को खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रसेन नाथ, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र, सीडीपीओ प्रतिनिधि नमिता राठौड़ व उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व माल्यार्पण से हुई। प्राथमिक विद्यालय गद्दीपुरवा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व बालवाटिका पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल बहर के बच्चों द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी में बालवाटिका के बच्चे शिक्षा में मजबूत हो जाएं तो निपुण भारत मिशन का सपना शीघ्र पूरा हो सकता है। एसआरजी आशीष मिश्र ने सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड टड़ियावां समय-समय पर कीर्तिमान रचता रहा है। ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां ने कहा कि बालवाटिका के बच्चे आंगनबाड़ी व विद्यालय के बीच एक कड़ी की तरह कार्य करते हैं। यह कड़ी जितनी ज्यादा मजबूत होगी बच्चे की शिक्षा रूपी गाड़ी उतना ज्यादा आगे जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में विकास खण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज के समय मे विद्यालय में जो सकारात्मक परिवर्तन दिख रहे हैं वह सभी शिक्षकों की मेहनत को परिलक्षित कर रहे हैं। शिक्षक अभिषेक मिश्र ने विद्या प्रवेश कार्यक्रम, बाल मैत्री फर्नीचर, चार ब्लॉक लर्निंग कॉर्नर व निपुण लक्ष्यों पर समझाया। एआरपी विवेक सिंह, आशीष राज सिंह व सत्यम शर्मा ने स्कूल रेडिनेस, वन्डर बॉक्स के बारे में बताते हुए बच्चों की विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए अभिषेक मिश्र व मनीष मिश्र द्वारा बताया गया कि जन समुदाय के समक्ष निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल शिक्षक संकुल के साथ को-लोकेटेड स्कूल रेडिनेस शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, अभिभावक व प्रत्येक संकुल से बालवाटिका (आयु 5 से 6 वर्ष) के 5 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी व किताब देकर सम्मानित किया गया। उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विकास खण्ड की उपलब्धियों के बारे में बताया। एसआरजी आशीष मिश्र ने बताया कि बच्चे का विद्यालय में नामांकन से पूर्व आधारभूत साक्षरता हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त किया जा रहा है जिसके भविष्य में सुखदायी परिणाम प्राप्त होंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को लंच कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसआरजी आशीष मिश्र, उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय, एआरपी विवेक सिंह, आशीष राज सिंह, सत्यम शर्मा, अभिषेक मिश्र, नीलेश सिंह, मंजेश अवस्थी, अशोक सिंह, विकास अग्निहोत्री, कुशल अवस्थी, नोडल शिक्षक संकुल सदस्य के साथ भारी संख्या में शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अभिभावक उपस्थित रहे।



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































