राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की गोला इकाई परिसर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से हुआ। मंदिर के पुजारी सुधीर बिजल्वाण ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड राकेश यादव एवं उनकी पत्नी श्रीमती शिखा यादव से विधि-विधानपूर्वक हवन पूजन कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित श्रद्धालु मंत्रोच्चारण में सहभागी बने। इस अवसर पर ए.के. पांडे, पी.एस. चतुर्वेदी, के.के. तिवारी, पी.सी. गुप्ता, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, जी.एन. सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दीपक सिंघल, धर्मेंद्र सचान, गोपाल जायसवाल, चेतराम सिंह सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हवन-पूजन एवं आरती के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं ब्राह्मणों को वस्त्र व दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भोजन कराया गया पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का विशेष उत्साह देखने को मिला।

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































