रमजान व होलिकोत्सव को लेकर गोला नगर में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : आगामी रमजान और होलिकोत्सव के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गोला नगर में पुलिस प्रशासन ने व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह तथा भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। गश्त के दौरान बड़ा चौराहा, मोहम्मदी रोड, सर्राफा मार्केट, विकास चौराहा, सब्जी मंडी, मिल रोड, अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डा सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि रमजान व होलिकोत्सव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button