राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई: संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, स्वच्छता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में फैली अज्ञानता, भेदभाव और अंधविश्वास को दूर करने का कार्य किया तथा स्वच्छता और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने आगे कहा कि संत गाडगे महाराज के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा दिखाया गया सेवा, समर्पण और स्वच्छता का मार्ग समाज को सशक्त और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय जनता पार्टी भी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना से कार्य कर रही है। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी lकार्यकर्ताओं से समाज में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मुकुल सिंह आशा, ऋषभ त्रिपाठी, आदेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































