रामनवमी की संध्या पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुई नगरी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अयोध्या : रामनवमी की संध्या पर अयोध्या नगरी भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गई। इस पावन अवसर पर पुरोहित समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो टेढ़ी बाजार चौराहे से प्रारंभ होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, अयोध्या की गलियाँ रामनाम से गूंज उठीं। राम मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल अपने चरम पर था। राज रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरी अयोध्या श्रीराम की भक्ति में लीन दिखाई दी। घर-घर में दीप जलाए गए, मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए और श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जन्म का उल्लास हर्षोल्लास के साथ मनाया। , दिन में भगवान का अभिषेक हुआ एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से भगवान का सूर्य तिलक किया गया इस बार की रामनवमी अयोध्या में बेहद खास रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button