ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न में फरार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया और फौरन एक्शन में आ गई। आरोपी साजिद पुत्र जुगनू अली को महज 24 घंटे के अंदर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पुलिस की तेज कार्रवाई में आरोपी को पकड़ लिया गया और उस पर धारा 64(1)/78/127(2)/309(4)/351(3)/324(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना वजीरगंज की पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी से महज एक दिन में गिरफ्तारी हो सकी, जो पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button