राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकवि पंडित छैल बिहारी वाजपेयी ‘बाण’ जी की स्मृति में बाण फाउंडेशन द्वारा एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 मई 2025 (शनिवार) को सांय 5 बजे से देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, सेक्टर-1, एफ-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के संयोजक कवि मनु व्रत वाजपेयी के अनुसार इस कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवि व कवयित्रियाँ काव्यपाठ करेंगे। आमंत्रित रचनाकारों में शामिल हैं:
सूर्य कुमार पाण्डेय, अशोक अज्ञानी, कुमार मनोज, अभिषेक सहज, विनोद सावरिया, विनय आशू, राजेंद्र कात्यायन, वंदना विशेष, विशेष शर्मा, नीरू श्रीवास्तव, आलोक तिवारी और हरी प्रकाश हरी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता नीरज सिंह की उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित इस आयोजन में, शहीद परिवारों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।