बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने में जुटी भाजपा सरकार- सत्येन्द्र राजपूत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर शाहाबाद के ग्राम जटपुरा व सुहागपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत ने पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।

श्री राजपूत ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब के सपनों का भारत बनान जुटी है आज समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये सरकार के अन्तोदयी प्रयास चल रहे हैं बाबा साहेब भी एक ऐसा भारत बनाने चाहते थे जहां सबको समान अधिकार व सम्मान मिले और इसी लिये उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री पद से त्याग पत्र दिया था। आज मोदी जी व योगी जी  के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उनकी विरासत को संवारने में जुटी है।

इस अवसर पर भाजपा उधरनपुर के मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत अन्तर्यामी मिश्रा पूर्व प्रधान जटपुर सत्येन्द्र कुमार दलित चिंतक ओमप्राश जाटव नीरज कुशवाहा बालकृष्ण शुक्ला रावेन्द्र यादव राघवेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button