BJP leader strict on irregularities in Indepur Gaushala, warns of filing a case

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर :  तीन दिन बाद भी इन्देपुर गौशाला में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे भाजपा नेता अखिलेश पाठक ने नाराजगी जताई और कहा कि वह स्वयं मुकदमा दर्ज कराएंगे। तीन दिन पूर्व गौशाला निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जहां पशुओं को सड़ा-गला भूसा खिलाया जा रहा था। गौशाला के पिछले हिस्से में दर्जनभर पशुओं के कंकाल मिले, जबकि एक बछिया आधी जमीन में दबी हुई थी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि गौशाला संचालकों के खिलाफ आज शाम तक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।