माल थाना पुलिस का धमाका! तीन वांछित अपराधी दबोचे, लंबे समय से थे फरार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ :  अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी लखनऊ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना माल पुलिस टीम ने तीन ऐसे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से गंभीर धाराओं व एससी/एसटी एक्ट में फरार चल रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. रामप्रकाश मोईर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम उपरावल – कई गंभीर धाराओं में वांछित
  2. राजू रावत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मथौवा – 323/504/506 जैसी धाराओं में वारंटी
  3. रंजीत उर्फ सुनील, उम्र 25 वर्ष – एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी

प्रमुख मामले और धाराएं:

  • धारा 147/354/323/324/504 भादवि व 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट
  • धारा 233/504/506 भादवि

इन सभी के विरुद्ध विशेष न्यायालय एससी/एसटी लखनऊ द्वारा वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों के घर दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने माल पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है और कहा है कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button