लखनऊ में नाबालिग से दुर्व्यवहार का मामला, आरोपी ढोल वादक गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ :  थाना महानगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कश्यप के रूप में हुई है, जो पेशे से ढोल बजाने का काम करता है और अक्सर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेता था। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस आयुक्त लखनऊ के अनुसार, आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महानगर पुलिस टीम ने उसे 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button