शराब ठेके के पास बवाल, दो अराजक तत्वों को पुलिस ने किया धर दबोच

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास मामूली बात को लेकर हुआ विवाद देर रात हिंसा में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिजौड़ी में दो युवक ठेके के पास खड़े होकर आने-जाने वालों से उलझ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब उनसे नाम पूछा गया, तो एक युवक संतलाल रावत ने झगड़ालू अंदाज़ में पुलिस से बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मामला बिगड़ता देख युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी दौरान, दूसरा आरोपी विजय रस्तोगी भी मौके पर हंगामा करने लगा और पुलिस की समझाने-बुझाने की कोशिशों को नजरअंदाज करते हुए गाली-गलौज व अभद्रता पर उतर आया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांति भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा विवाद टल गया और दोनों अराजक तत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button