राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : नव वर्ष के अवसर परग्लोबल इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के समापन समारोह पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन कर व फीता काट कर किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षीअग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नववर्ष के अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है और उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त कियाऔर पालिका अध्यक्ष नेआयोजित बाल मेलाका अवलोकन करने के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा कीऔर पूर्वपालिका अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया विद्यालय के प्रबंधक अवधेश वर्मा ने मुख्य अतिथि श्रीमती अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिधियों का कार्यकर्म में सहभागिता करने के लिए विशिष्ट अतिथियों में आलोक तिवारी , शैलेंद्र सक्सेना, अशोक कनौजिया, सिंपी चौधरी, अनुज खरे, संदीप प्रजापति, राजेश वर्मा, अरुण शर्मा का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज वर्मा सहितशिक्षक शिक्षिकाएं एवंभारी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































