“प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी खुशबू ने लेबनान में आयोजित एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। आखिरी 10 सेकंड में शानदार वापसी कर भारत को गौरवान्वित किया।”

हाइलाइट्स :

  • लेबनान में आयोजित एशिया MMA चैंपियनशिप
  • प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी खुशबू ने जीता स्वर्ण पदक
  • 95% डैमेज होने के बावजूद आखिरी 10 सेकंड में जीत
  • कलाई पर लिखा पिता का नाम बना जीत की प्रेरणा
  • प्रयागराज और देश में खुशी की लहर

प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। प्रयागराज की रहने वाली खुशबू ने लेबनान में आयोजित एशिया MMA चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।

खुशबू ने अपनी जीत को लेकर भावुक बयान देते हुए बताया कि मुकाबले के दौरान हालात बेहद कठिन हो गए थे। उन्होंने कहा, “अगर मुझे 2–3 पंच और पड़ जाते तो मेरा गेम ओवर हो जाता। मैं लगभग 95 फीसदी डैमेज हो चुकी थी।”

खुशबू ने बताया कि निर्णायक क्षणों में उन्होंने अपनी कलाई पर लिखा पापा का नाम देखा। उसी पल उन्हें नई ऊर्जा मिली। उन्होंने कहा, “मैंने मम्मी-पापा को याद किया और पूरी ताकत से लड़ी। आखिरी 10 सेकंड में मैंने यह फाइट जीत ली।”

खुशबू की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

खुशबू की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का संबल किसी भी मुश्किल को जीत में बदल सकता है।