Shrimad Bhagwat Katha started.
  • October 31, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अज़ान खीरी : भगवान शिव शम्भू की नगरी छोटी काशी स्थित नीलकंठ मैदान परिसर में गुरुवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा पूजन कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य नरोत्तम शास्त्री ने भगवान सुखदेव जी के प्राकट्य की कथा का वर्णन किया। कथा के मुख्य यजमान (परीक्षित) अमित गुप्ता सपत्नीक सहित सैकड़ों कथा प्रेमियों ने अमृत रूपी श्रीमद भागवत कथा का रसपान किया। कथा प्रारम्भ होने से पूर्व मढ़ियाघाट आश्रम से पधारे आचार्य राजीव द्विवेदी ने कथा से पूर्व श्रोताओं को भागवत कथा की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला , श्रीराम बाजपेई, मुनेन्द्र शुक्ल, अजय रस्तोगी, अशोक अवस्थी, कृष्ण कुमार बाजपेई, श्रीराम राजपूत, सुनील कुमार बाजपेई, शंकर हालन, मनोज त्रिवेदी, सुभाष मिश्रा, संजय सक्सेना उर्फ लाला, रामचन्द्र राठौर, संजय साहनी, विजय बाजपेई, सचिन सिंह, गिरधारी लाल गुप्ता, रजनीश कुमार, कमल बाजपेई, रवीन्द्र कटियार, अनुभव शाह, मनोज तिवारी, किशन कुमार सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *