
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। किशोर अभिषेक अपनी मौसी नीतू कश्यप के घर आया था। 5 जून को शाम 4 बजे पिता की डांट के बाद वह घर से चला गया। अभिषेक रजयपाल का पुत्र है।उन्नाव जिले के बोरियाना कुरसथ का रहने वाला है। वह अपनी मौसी के घर देवकली बालिका विद्यालय गोसाईंगंज मौड़, मऊ में आया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार की ओर से मोहनलालगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।