क्या इस बार गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड? लू से बचने के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जब तापमान 37 डिग्री से 3-4 डिग्री अधिक बढ़ जाता है, तो हीटवेव यानी लू का खतरा बढ़ जाता है। इसी के मद्देनजर जनसामान्य को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

गर्मी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
✅ खिड़कियों को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी या गत्ते से ढकें ताकि गर्म हवा अंदर न आए।
✅ काले पर्दे लगाकर रखें ताकि दोपहर की धूप से बचा जा सके।
✅ घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो, तो सिर और शरीर को ढककर रखें।
✅ बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें।
✅ नशीले पदार्थों, शराब व अल्कोहल से बचें और संतुलित, हल्का भोजन करें।
✅ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें जैसे लस्सी, छाछ, नींबू पानी, आम पना, बेल का शर्बत आदि।

किन्हें सबसे ज्यादा खतरा?
➡️ हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा, पार्किंसंस, मानसिक रोग और वृद्धावस्था के मरीजों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है।
➡️ डायूरेटिक्स और मानसिक रोग की दवाएं लेने वालों को भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

लू के लक्षण और खतरनाक संकेत
⚠️ गर्म, लाल और शुष्क त्वचा
⚠️ पसीना न आना, तेज धड़कन, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना
⚠️ भ्रम की स्थिति, कमजोरी, अत्यधिक थकान

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो यह भीषण गर्मी कई जानलेवा बीमारियों को जन्म दे सकती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button