राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पति की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना इटौंजा स्थित ईंट भट्घ्ठा पर हुई। भट्ठे पर परिवार के साथ रहने वाली 40 वर्षीय सुनीता के बच्चे नल पर पानी भर रहे थे। इस दौरान उनका अन्य मजदूरों के बच्चों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के बड़े लोग आपस में भिड़ गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट से सुनीता के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह गंभीररूप से घायल हो गई। उसे रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। सुनीता के पति खेलावन माझी ने मामले में तहरीर दी। पुलिस ने ग्राम हरदोईया थाना सिधौली जिला सीतापुर के राजकुमार और रामकिशोर तथा ग्राम विक्रम सरैया थाना कमलापुर जिला सीतापुर के रामभरोसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को अरम्बा नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई करते थे। मृतका मूल रूप से ग्राम सुल्तानपुर थाना टेपुंका जिला गया, बिहार की रहने वाली थी। उसके पति और वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों परिवार के साथ भट्घ्ठे पर ही रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *