महिलाओं पर बरसी महिला पुलिस की लाठी, भड़के ग्रामीणों ने घेरा बांकेगंज चौकी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क   गोला गोकर्णनाथ खीरी : तहसील गोला क्षेत्र के  थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज में ग्रामीणों ने शनिवार को चौकी का किया घेराव । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकेगंज के ग्राम कोठीपुर निवासी कपिल उर्फ सौरभ पुत्र रामू गाँव के पड़ोसी कालिका प्रसाद की नाबालिग पुत्री को लेकर 3 माह से फरार चल रहा था। इधर कालिका प्रसाद लगातार पुलिस चौकी बांकेगंज के चक्कर काट रहा था और पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी जब कालिका प्रसाद ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो मैलानी थाने की पुलिस हरकत में आयी और टीम गठित कर प्रेमी जोड़े को ढूंढने में लग गयी। उक्त मामले को लेकर बांकेगंज की पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और सौरभ के घर जा पहुंचे परिवार ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ की और घर की महिलाओं को चौकी पर बुलाकर पीटा । रामू की पुत्रियों ने आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल सुनीता देवी और चारू पाठक ने उनको बहुत प्रताड़ित किया । पीड़ित परिवार ने बताया कि दूसरे दिन भी उसकी मां के साथ-साथ दोनों को खूब पीटा और करंट लगाने धमकी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button