राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : थाना हैदराबाद की पुलिस चौकी अजान क्षेत्र के ग्राम देआपुर में शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (43) पुत्र राजा राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनील कुमार शुक्रवार की शाम घर से बाहर घूमने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रात करीब 7:30 बजे गांव के पश्चिम रोड के किनारे उन्हें पड़ा पाया गया। उन्हें तुरंत गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सुनील कुमार शराब पीते थे और संभवतः शराब पीने के बाद उनकी तबीयत खराब होने पर गिर कर मौत हो गई हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक सुनील कुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गये है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। अजान चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि युवक पहले से ही बीमार था, जिस कारण युवक की मौत हो गई होगी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































