• September 2, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं के संबंध में उन्होंने जिले के अधिकारियों से फोन पर बात की। 


जनता दरबार में प्रदेश के कई जिलों से फरियादी आए। डिप्टी सीएम तमाम फरियादियों के पास खुद पहुंचे और प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के संबंध में थीं। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। राजस्व के मामले में उन्होंने विवादित स्थलों में टीम भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *